सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- नानपुर। पुपरी रुन्नीसैदपुर स्टेट हाइवे में महुआगाछी रामा साह के दुकान के निकट तेज रफ्तार के स्कॉर्पियो ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोर थी कि बिजली का पोल टूट गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़ भाग गया।घटना स्थल के पास ही बहुत लोग थे। संयोग ठीक रहा कि किसी को कोई हानि नहीं हुई।घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जमा लोग वाहन चालक पर करवाई की मांग कर रहे थे।सड़क पर लोगों की भीड़ से सरक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।बाद में लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस ने गारी को वहां से हटाकर सड़क में आवागमन चालू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...