मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित एक पेड़ के बिजली के तार पर गिर जाने से पांच पोल और तार टूट गया। वहीं पेड़ की डाली सिविल लाइन मार्ग पर गिर जाने से करीब दो घंटे आवागमन ठप रहा। स्टेशन रोड और भरूहना से सिविल लाइन व अस्पताल जाने वाले लोगों को नगर के संगमोहाल होते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ा। यह तो संयोग अच्छा रहा कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय मौके पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था अन्यथा भारी हादसा हो सकता था। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने सड़क पर गिरे पेड़ की डाली को काट कर हटवाया। तब जा कर आवागमन शुरु हो सका। वहीं शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी। नगर के पुलिस लाइन के पास आरआई के आवासीय परिसर में स्थित एक पुराना पेड़ सोमवार को सुबह पांच बजे के करीब अचानक गिर गया। इससे पुलिस लाइन के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.