संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विद्युत कर्मचारियों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण की चल रही गैर कानूनी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की। संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त न की गई और टेक्निकल बिड खोलने की कोशिश की गई तो 03 मार्च को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की बिड डालने के अंतिम दिन तक केवल दो ही कंपनियों ने बिड डाली है। उन्होंने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन यह सार्वजनिक करे कि किन-किन कंपनियों ने बिड डाली है जिससे पता चल सके कि कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट (हितों को टकराव) के दायरे में यह कंपनियां आती हैं या नहीं। यह भी पता चला है कि तीन से कम कंपनियों की बिड आई है अतः वैसे भी ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.