मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के कस्बा विजयपुर मार्ग किनारे निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत हो गई। कार्य के दौरान सरिया बिजली के तार में छू गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज थाना क्षेत्र के सहिरा गांव निवासी रामकृपाल का पुत्र 28 वर्षीय विंध्यवासिनी मजदूर था। लालगंज कस्बे में विजयपुर मार्ग किनारे एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। विंध्यावासिनी उसी निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। शाम लगभग तीन बजे कार्य के दौरान विंध्यवासिनी सरिया ऊपर उठा रहा था। तभी निर्माणाधीन मकान के बगल से गुजरे बिजली के तार में सरिया छू गया। सरिया में उतरे करंट की चपेट में आने से विंध्यवासिनी गंभीर रुप से झुलस गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने झुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.