बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता करतल में बिजली विभाग के लाइनमैन ने करीब 18 विद्युत पोल के बीच लगे तारों को काटकर छिपाने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं तार कट जाने से कई गांवों की आपूर्ति बाधित है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र बरौली के लाइनमैन शाहनवाज ने करतल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बरियारपुर नहर के किनारे से गुजरे करीब 18 विद्युत पोल के बीच लगे तार अज्ञात लोग काट कर ले गए और एक खेत में उन्हें छिपा दिया। जब वहां के जेई ने निरीक्षण किया तो तार बरामद किए गए। जेई के अनुसार विभाग को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ और इससे 24 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। वहीं करतल चौकी प्रभारी सूबेदार सिंह ने कहा कि मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा है लेकिन शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...