चाईबासा, सितम्बर 28 -- चाईबासा।पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पांडरासाली ओपी के तोरसिंदरी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय वीर सिंह हेंब्रम और उनकी पत्नी 30 वर्षीय पुरगुन हेंब्रम के रूप में हुई है।यह घटना शनिवार शाम की है, जब पुरगुन हेंब्रम अपने खेत में पानी देखने गई थीं। उनके खेत में पहले से ही 440 वोल्टेज का टूटा हुआ बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसका उन्हें पता नहीं था। जैसे ही वह खेत के पानी में उतरीं, वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।जब पुरगुन काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो उनके पति वीर सिंह हेंब्रम उन्हें ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खेत के पानी में गिरी हुई हैं। जैसे ही उन्होंने अपनी पत्नी को उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.