लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- निघासन, संवाददाता। कस्बे के खाटू श्याम मंदिर के पास एक किसान के खेत के ऊपर से निकली बिजली की लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने मंगलवार को छह बीघा गन्ने की फसल जला दी। नीचे खेत में गिरी चिंगारी से गन्ने की सूखी पत्तियों ने आग पकड़ ली। इसे आसपास के किसानों और दमकलकर्मियों ने बुझाया। कस्बे के पूरब परागीपुरवा की तरफ जाने वाली रोड के पास यहीं के किसान जयप्रकाश का खेत है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी है। उसके खेत के ऊपर होकर बिजली की लाइन निकली है। जयप्रकाश के मुताबिक मंगलवार दोपहर खेत के ऊपर होकर निकली बिजली लाइन के तार एक-दूसरे से छूने लगे और उससे स्पार्किंग होने लगी। इसकी चिंगारी नीचे खेत में गिरी और गन्ने की पत्तियां जलने लगीं। खेत से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में उसे बुझाने की कोशिश करते हुए उसे सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.