बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- छतारी पुलिस और स्वाट टीम ने बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का 10 कुंतल बिजली का तार, दो गाड़ी, तमंचा-कारतूस, चाकू और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सुबह स्वाट टीम और छतारी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नगलिया बम्बा चौराहा गोधा बम्बा पट्टी से सात शातिर चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मिठ्ठन लाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव रहीम कोट(डिबाई), नबाव सैफी पुत्र कलुआ सैफी निवासी गांव अख्त्यारपुर थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.