मुंगेर, जनवरी 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। सुभाष चौक, बीआरएम कॉलेज रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के एक खंभे के किनारे जमीन के नीचे से लगातार धुआं निकलता देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की शाम से ही नाले के बगल में धुआं उठता नजर आ रहा था, जिसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने पानी डालकर धुआं बुझाने का लगातार प्रयास किया गया, लेकिन धुआं निकलने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली विभाग के पोल के ठीक नीचे से धुआं निकल रहा था। अग्निशमन कर्मियों ने धुआं उठने वाली जगह को चिन्हित करने और संभावित आग का स्रोत तलाशने का प्रयास किया, लेकिन जमीन के नीचे से उठ रहे धुएं के कारण आग या किसी ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी का पता नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.