गढ़वा, जून 17 -- गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत हेताड़ कला गांव निवासी सूर्यदेव सिंह का पुत्र 12 वर्षीय विकास कुमार बिजली के करंट से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घर पर कोई नहीं था। घर के पास से लगे बिजली के पोल पर चढ़कर करंट प्रवाहित तार को पकड़ लिया। उससे वह नीचे गिर गया। घटना के बाद उसे परिजनों ने सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...