गुड़गांव, जुलाई 17 -- गुरुग्राम। बिजली के अघोषित कटौती से सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी के सैकड़ों परिवार परेशान हैं। पिछले कुछ समय से तीन से लेकर छह घंटे तक का रोजाना बिजली कट लग रहा है। इस सिलसिले में बुधवार को स्थानीय आरडब्ल्यूए ने डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक और मुख्य अभियंता को शिकायत भेजी है। उन्होंने आग्रह किया कि इस स्थिति का समाधान किया जाए। इम्पीरियल गार्डन आरडब्ल्यूए के उपप्रधान सुनील सरीन ने उनकी सोसाइटी में 33केवीए बिजली सप्लाई है। इसके बावजूद बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण एक सर्किट ब्रेकर के माध्यम से चार रिहायशी सोसाइटियों में बिजली की सप्लाई करना है। किसी एक रिहायशी सोसाइटी की बिजली वितरण प्रणाली में यदि खराबी आती है तो चारों सोसाइटियों में बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। खराबी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.