वाराणसी, जनवरी 16 -- सारनाथ। नई बाजार चौराहा (सारनाथ) स्थित बिजली केबल में शुक्रवार को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने आपूर्ति रुकवाकर आग पर काबू किया। बताया जाता है कि ओवलोडिंग की वजह से केबल में आग लगी थी। नई बाजार चौराहे स्थित दुकानदार गिरधारी पाल, दिनेश मौर्य, रामचंद्र चौरसिया, रामबली पटेल, सुरेश पटेल का आरोप है कि आए दिन ओवरलोड से शॉर्ट शर्किट होता है। कई बार इसकी शिकायत पूरनपट्टी स्थित उपखंड कार्यालय में की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...