लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- दिन पर दिन सुधार की आस लगाए बिजली उपभोक्ताओं राहत नहीं मिल पा रही है। विद्युत आपूर्ति का समय लगातार घटता जा रहा है। लाइन किनारे पेड़ छंटाई होने के बावजूद आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। विद्युत उपकेंद्र मितौली के कस्ता फीडर से पोषित गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। विभाग ने बिजली लाइन के किनारे पेड़ छंटाई अभियान चलाया था। ताकि बारिश में आपूर्ति बाधित न हो। शनिवार से सोमवार तक मुश्किल से उपभोक्ताओं को लगभग 8-10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी है। कस्ता क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना है। ग्रुप पर फीडर ब्रेक डाउन हो गया है, 33 केवी लाइन फाल्ट है, जैसे मैसेज देखने को मिलते हैं लेकिन बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों को मोबाइल चार्जिंग के लिए सोलर वालों के यहां या अपने वाहन ट्रैक्टर आदि का सहारा ...