बदायूं, अप्रैल 7 -- उसहैत, संवाददाता। 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेत में लगी आग में गेहूं की फसल को पल भर में जलरकर राख कर दिया। आग इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक लपटों ने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान पेड़ की हरी टहनियों से आग बुझाते रहे और फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। मामला थाना उसहैत क्षेत्र के गांव रिजौला का है। जहां रविवार को रविंद्र नाथ पुत्र भोजराम के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से फैलती हुई सर्वेश कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रदीप कुमार, बिजेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार एवं विनोद कुमार के खेतों तक पहुंच गई। देखते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.