पूर्णिया, मार्च 10 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चंदवार पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या एक चंदवार गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण नबो नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, लोबिन कुमार सिंह, राकेश सिंह, सरोज सिंह, नवीन सिंह, नारायण सिंह, रमेश सिंह, योगेंद्र आदि ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि विगत चार दिनों से पूरे गांव में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है । जिसके कारण लोग शाम होते ही अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव की आबादी काफी अधिक है। और गांव में मात्र 63 केवी का ट्रान्सफार्मर लगाया गया है। गांव में गुजर रहे बिजली की तार काफी पुराना व जर्जर है। इसके कारण हमेशा अत्यधिक लोड के कारण जलकर खराब होते रहता है। इस समस्या से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.