गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। बिजली ट्रिपिंग से कई इलाकों में लोग परेशानी झेल रहे हैं। हर बीस मिनट में दो से तीन मिनट के लिए बिजली ट्रिपिंग हो रही है। इस कारण घरेलू उपकरण फूंकने का डर रहता है। नवयुग मार्केट, नेहरू नगर, पटेल मार्ग आदि स्थानों पर दिन में कई बार बिजली ट्रिपिंग हुई। हर 20 मिनट में दो से तीन मिनट के लिए बिजली जा रही थी। लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इस तरह की समस्या दिन के समय ज्यादा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...