फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़। भैंसरावली में बिजली की चोरी पकड़ने गई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बदरौला सब डिवीजन में तैनात जेई रविन्द्र कुमार शर्मा ने थाना तिगांव में दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे एसडीओ के आदेशानुसार वह अपनी टीम अमित (जेई), पंकज (एलएम), उमेद (एलएम), रमेश (एएलएम) तथा सरकारी वाहन चालक बोबी के साथ गांव भैंसरावली में रूटीन जांच के तहत बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार टीम दिनेश दीक्षित के घर जांच के लिए पहुंची और परिवार को अपना परिचय देकर छत पर कनेक्शन चेक करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश दीक्षित, मोहित दीक्षित औ...