जहानाबाद, मार्च 27 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड के पिंजौरा पंचायत अन्तर्गत कुमड़िहा गांव में गुरुवार की दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इससे पूर्व की आग पर काबू पाया जाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते किसानों की कड़ी मेहनत से उपजी फसल राख में तब्दील हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग नेवारी के गांज में लगी, जिससे पास में रखी रबी की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अगलगी का कारण बिजली विभाग की लापरवाही को बताया। उनका कहना है कि गांव के अखिलेश प्रसाद के पुंज के पास लगे ट्रांसफार्मर और 11 हजार केवीए लाइन के तार से निकली चिंगारी के कारण यह घटना घटी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किसानों को हजारों का नुकसान हो चुका था। इस घटना से आहत ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.