हापुड़, दिसम्बर 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव कुलपुर के जंगल में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से किसान की करीब तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायत कर जर्जर बिजली की लाइन को खेत से हटाने और नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसान अरुण त्यागी ने बताया कि उन्होंने खेत में गन्ने की फसल को बोया हुआ है। सोमवार को वह खेत पर फसल को देखने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन में अचानक से चिंगारी निकलकर उनकी गन्ने की फसल में गिर गई जिससे देखते ही देखते आग लग गई। आग लगने से उनकी करीब तीन बीघा फसल नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि पूर्व में भी आग लगने से इस प्रकार फसल नष्ट हो चुकी है। पीड़ित ने खेतों के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाते हुए नष्ट हुई फसल का मुआवजा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.