बेगुसराय, फरवरी 23 -- बीहट, निज संवाददाता। रिफाइनरी थाना क्षेत्र की मोसादपुर पंचायत में हरपुर ढाला के समीप सोमवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। चिंगारी से कबाड़ीखाने में पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से आसमान छूने लगीं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सूचना पर बरौनी अग्नि सेवा केंद्र से चार दमकल की गाड़ी के साथ अग्निशमनकर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही अनुमंडल अग्नि अधिकारी जगदीश राम और सहायक अग्नि केंद्र अधिकारी (बरौनी) राम अयोध्या प्रसाद सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम हरकत में आई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की सक्रियता से आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोक लिया गया...