खगडि़या, नवम्बर 15 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के गांधी चौक पर शनिवार को बिजली की चिंगारी से आग लगने से द्रौपदी देवी का घर जलकर राख हो गया। घर में रखे अनाज, कपड़े तथा वर्तन आदि जल गए। आग लगने की जानकारी मिलने के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वही दमकल भी आग लगने की जानकारी मिलने के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। पीड़िता द्रौपदी देवी ने बताया कि दो दिन पहले घर में उसके एक पुत्र की शादी हुई थी। सारा समान बिखरा हुआ है। मेहमान सब भी घर में हैं। बिजली की चिंगारी से अचानक आग लग गई। हल्ला करने पर ग्रामीण दौड़कर आग को बुझाया। घटनास्थल पर मुखिया अरुण कुमार साह तथा वार्ड सदस्य छतीस कुमार पहुंच कर जायजा लिया। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इधर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने जांचकर सहायता राशि देने की बात कही।

हिंद...