महाराजगंज, जनवरी 28 -- परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के कुर्मी टोला निवासी गोविन्द राजभर का 13 वर्षीय बेटा अंकुश मंगलवार को सुबह खाना खाने के बाद घर के बाहर अपने दोस्तों के पास खेलने के लिए जा रहा था। घर से कुछ दूर स्थित एक विद्युत पोल को उसने छू दिया। छूते ही वह उसकी चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर गया। अचेतावस्था में परिजन आटो रिक्शा से लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...