बरेली, जनवरी 17 -- शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला भमसेन में शुक्रवार को चौराहे पर लगे बिजली के खंभे पर बंधी केबल में आग लग गई। केबल जलकर नीचे गिरने से वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर को सूचना देकर लाइन बंद कराई। ग्रामीणों का कहना है कि इस पोल पर कई दिन पहले भी आग लग चुकी है। बार-बार फॉल्ट और आग लगने की सूचना भी कर्मचारीयों को दी लेकिन किसी ने इसको ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। जेई संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...