गिरडीह, अप्रैल 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गरमी का सीजन शुरू होने के साथ ही बिजली ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तो बिजली ठीक ठाक रहती है लेकिन रात में विभिन्न कारणों से लोगों को परेशान करती रहती है। हालांकि लोगों को हर साल इससे दो चार होना पड़ता है लेकिन इस बार तो बिजली विभाग अनियमित बिजली बिल भेजकर लोगों को और ज्यादा परेशान कर रहा है। शहर से सटे सदर प्रखण्ड के महेशलुंडी-करहरबारी के लोगों को बिजली के बिल ने जोरदार झटका दिया है। इन गांवों के लगभग चालीस लोगों को उटपटांग रूप से बिजली के बिल भेजे गए हैं। उनमें भी पच्चीस लोगों के बिल अस्सी हजार से लेकर एक लाख से भी अधिक है। हालांकि शुरूआती तौर पर इसे बिजली विभाग की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महेशलुंडी-करहरबारी के ऊर्जा मित्र निजी कारणों से छुट्टी पर थे। इसी बीच व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.