हाजीपुर, जुलाई 16 -- सहदेई बूजुर्ग, संवाद सूत्र। पिछले कई दिनों से सहदेई बुजुर्ग में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो रहे हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति ने इस उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन हो या रात कभी भी बिजली की निर्वाध आपूर्ति नहीं हो रही है। पिछले लगभग 15 दिनों से बिजली के निर्वाध आपूर्ति लोगों के लिए दिवास्वप्न बनकर रह गया है। सबसे बुरी हालत तो दिन में होती है। दिन के समय गर्मी भी खूब होती है और इस समय बिजली की आंख मिचौली चलती रहती है। कभी दस मिनट पर, कभी पंद्रह मिनट पर कभी आधे घंटे पर बिजली आती और जाती रहती है। रात में कुछ हद तक स्थिति में सुधार होता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से रात में भी बिजली की आंखमिचौनी जारी है। हद तो यह है कि हल्की बारिश हो जाए तो उसके बाद देर तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.