बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। गर्मी में बिजली की कटौती तो दूर की बात है,लेकिन सर्दी के मौसम में भी अंधाधुंध कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों का कहना है कि कभी फॉल्ट के कारण तो कभी अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति घंटो बाधित रहती है। बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। शहर से देहात तक इन दिनों अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। लोगों का कहना है कि दिनरात में कई बार घंटो की बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से लोग परेशान हैं। इससे उपकरण भी खराब हो रहें हैं। गुरुवार को भी शहर के आदर्श नगरआवास विकास कालोनी विजय नगर आदि मोहल्लों में घंटो की बिजली कटौती की गई। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। अंबिकापुरी निवासी आलोक का कहना है कि बिजली की अघोषित कटौती को लेकर विभागीय अधिकारी बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। ...