इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा, संवाददाता। बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगा रहा है लेकिन स्मार्ट मीटर को टेंपर्ड करके बिजली चोरी की जा रही है। विभाग की टीम ने स्मार्ट मीटर तीन कोर आउटपुट से टेंपर पाया गया। दिल्ली में यह इस तरह का पहला मामला सामने आया है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद इन पर निगरानी भी की जा रही है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव के आदेश पर अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र के निर्देशन उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री टीम के साथ बिजली चेकिंग अभियान पर निकले थे, तभी फ्रेंड्स कालोनी द्वितीय विद्युत उपकेंद्र से संबंधित पचावली क्षेत्र की गोकुलधाम कालोनी निवासी कमला पत्नी ऊपेंद्र के मकान पर पहुंचे तो वहां स्मार्ट मीटर तीन कोर आउटपुट के द्वारा टेंपर पाया यह मामला जनपद में पहला सामने आया है। विभाग की ओर से बिजली चोरी का मुकदमा ...