अररिया, जनवरी 9 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नरपतगंज के फतेहपुर के एक किसान से बिजली के सब्सिडी दिलाने के नाम पर ओटीपी लेकर उसके खाते से डेढ़ लाख रुपया फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत फतेहपुर के किसान अशोक कुमार झा ने नरपतगंज थाना में डेढ़ लाख साइबर ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विगत पांच जनवरी 26 को उसके मोबाइल पर कॉल आया कि बिजली विभाग से बोला जा रहा है आपको बिजली की सब्सिडी नहीं मिल रही है। जब किसान ने कहा कि नहीं तो 10 रुपये भेज कर उसे ओटीपी की मांग की गई। ओटीपी भेजने के बाद उसका मोबाइल हैक कर लिया गया और उसके खाते से आधे घंटे के अंदर डेढ़ लाख रुपए की फर्जी निकासी कर ली गई। किसान ने मामले की गंभीरता से देखते हुए साइबर सेल में तत्काल फोन कर मामले से अवगत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.