रुद्रपुर, जनवरी 1 -- सितारगंज। किच्छा रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से बिजली का तार चोरी कर भाग रहे युवक को दुकान स्वामी ने रास्ते से पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 निवासी आशीष सिंघल ने बताया कि किच्छा रोड पर उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। 31 दिसंबर को करीब तीन बजे एक युवक चोरी करने की नीयत से उसकी दुकान में घुस गया। उसने दुकान में रखे तार के तीन बंडल उठा लिए और चुपचाप दुकान से निकलकर भागने लगा। तभी उसने वहां मौजूद लोगों के साथ आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में गांव खेतलसंडा, खटीमा निवासी अभिषेक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...