गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में जर्जर बिजली पोल कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बताया कि बंदरों की उछल-कूद से पोल जमीन से टूटकर एक तरफ झुक गया है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में भय बना हुआ है। खतरा बिजली आपूर्ति के समय और बढ़ जाता है, क्योंकि तार टूटकर गिरने से जानमाल की हानि की आशंका रहती है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन खान, शशिकांत बर्नवाल, हेमंत यादव, रितेश वर्मा व अन्य ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग उदासीन है। उन्होंने कहा कि पोल नीचे से जंग लगकर कमजोर हो चुका है और तेज हवा या बंदरों की हरकत से कभी भी गिर सकता है। लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से राहत और विद्युत विभाग से तुरंत नया पोल लगाने की मांग की है। जेई संजीव कुमार...