वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड में चौरा माता मंदिर के निकट स्थित दलित बस्ती में बिजली का जर्जर खंभा दो साल से एक भवन की छत के सहारे टिका है। स्थानीय नागरिकों ने इसे बदलने के लिए विद्युत विभाग से कई बार अनुरोध किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को इसके विरोध में लोगों ने धरना दिया। बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने नेतृत्व किया। धरना में अशोक यादव, धन्नो देवी, सरिता, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...