गौरीगंज, दिसम्बर 16 -- अमेठी। रेभिया नाले पर अमेठी से संग्रामपुर जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण हुआ है। पुल की पटरी पर विद्युत खम्भा दुर्घटना को दावत दे रहा है। अमेठी से संग्रामपुर जाने वाले मार्ग पर रेभिया नाला है, जिस पर पुल का निर्माण हुआ है। पुल के एक किनारे पर विद्युत खम्भा है। इसके आसपास सड़क की पटरी पर गिट्टियां पड़ी हुई हैं। रात के समय वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने पुल के पास से विद्युत खम्भा हटाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...