बदायूं, फरवरी 20 -- कादरचौक। ब्लाक के गांव रेवा में बिजली का खंभा गिर गया है और रोड बंद है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ब्लाक कादरचौक के ग्राम रेवा गांव में भदरौल मौसमपुर पट्टी जाने वाले रोड़ पर बिजली का खंभा गिर गया है। बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन किया गांव के ग्रामीण लोगों ने लेकिन नहीं फोन को रिसीव किया। इसलिए संपर्क मार्ग बंद पड़ा है। मकान की दीवार से खंभा रुक गया है। गांव के ग्रामीणों ने खंभा हटाकर दोबारा से ठीक से लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...