सीवान, जनवरी 20 -- सीवान। शहर के तरवारा मोड़ स्थित बिजली कंपनी के प्रमंडलीय कार्यालय समेत जिले के सभी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल व प्रशाखा कार्यालयों में शुक्रवार को बिजली संबंधी समस्याओं की जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई का आयोजन दिन के साढ़े 12 बजे से 2 बजे तक किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति, बिल सुधार, मीटर से जुड़ी समस्याएं सहित अन्य शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में अभियंता एवं बिजलीकर्मी मौजूद रहे और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऊर्जा विभाग ने नई जनसुनवाई व्यवस्था लागू की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.