हाथरस, जनवरी 12 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। शुक्रवार की देर रात्रि शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली कर्मी की हुई जिंदा जलकर मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। वहीं मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार की देर गमगीन माहौल में स्थानीय बिजली घर के समीप किया गया। वही पिता की मौत के बाद घर पर मौजूद पांचो पुत्रियां पुत्र तथा पत्नी पुरानी यादों को ताजा करते हुए विलख विलख कर रो रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि कमरे में सो रहे ट्रांसमिशन में पेट्रोल मैन के पद पर तैनात अनिल कुमार शर्मा 52 वर्ष की जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई थी। अनिल कुमार की मौत के दूसरे दिन रविवार को पांचो पुत्रियां पत्नी तथा पुत्र एक साथ बैठकर उनकी पुरानी यादों को ताजा करते हुए विलख रहे थे। बताया जाता है कि ट्रांसमिशन विभाग के उच्च अधिकारियों ने पेट्रोल मैन की मौत को लेक...