गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शनिवार को बैठक कर विरोध की तैयारी की। वहीं बिजली कर्मियों को रियायती दर पर मिल रही बिजली की सुविधा को पॉवर कारपोरेशन द्वारा समाप्त करने के आदेश से बिजली कर्मियों में आक्रोश है। इसके विरोध में बिजली कर्मी एक जनवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाएंगे। संघर्ष समिति ने बताया कि पावर कारपोरेशन ने 22 दिसंबर को जारी एक आदेश में कहा है कि समस्त बिजली कर्मियों और पेंशनरों के निवास पर हर हाल में 31 दिसम्बर तक स्मार्ट मीटर लगाया जाए अन्यथा की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर प्रतिकूल कार्यवाही की जाएगी। संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि बिजली के निजीकरण और रियायती बिजली की सुविधा समाप्त करने के आदेश के विरोध में एक जनवरी को बिजली कर्मचारी, इंजीनियर विरोध दिवस मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.