मेरठ, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा भवन परिसर में एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पश्चिमांचल डिस्कॉम को रैंकिग में ए-प्लस रेटिंग प्राप्त होने पर इसका श्रेय डिस्कॉम के अफसरों-कर्मचारियों को दिया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को एमडी ने पुरस्कृत किया। विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट एवं अन्य प्रतियोगिताओं का उद्घाटन एमडी ने किया। क्रिकेट मैच के फाइनल में टीम-ए एवं टीम-बी के बीच मैच हुआ। जिसमे टीम-ए ने टीम-बी को 24 रनों से पराजित कर विजय हासिल की। म्यूजिकल चेयर में एमडी रवीश गुप्ता की पत्नी श्रेया एवं निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया की पत्नी कंचन कालिया ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में सारिका यादव ने प्रथ, नित्य मिश्रा ने द्वितीय तथा कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा...