बहराइच, फरवरी 20 -- बहराइच, संवाददाता। बिजली बकाया बिल वसूली को नाजिरपुरा निकट कब्रिस्तान अखाड़ा के पास दो कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। अवर अभियन्ता चंद्रदीप गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। नगर कोतवाली के नाजिरपुरा निकट कब्रिस्तान अखाड़ा इलाके में शनिवार को बिजली बकाया बिल वसूली कर रहे बिजली विभाग कर्मी प्रदीप पुष्कर व शहजादे खान को घेर कर सुभान उल्लाह व सात आठ महिलाओं ने बेरहमी से मारपीट की थी। अवर अभियन्ता चंद्रदीप गुप्ता ने सुभान उल्लाह व अन्य सात आठ महिलाओं के विरूद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.