हरदोई, मई 16 -- हरदोई, संवाददाता। छतैया गांव में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए राजस्व वसूली शिविर में विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। विद्युत कर्मचारी ने एक नामजद सहित चार लोगो के खिलाफ मारपीट,गाली गलौज और सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली देहात के प्रगतिनगर निवासी सुनील कुमार वर्मा ने छतैया गांव के हर्ष वर्धन उर्फ कतलू और उसके तीन चार साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिहानी सब स्टेशन पर तैनात है। वह बुधवार को अपनी टीम के विकास बाबू, मनोज कुमार,अभिषेक,विमलेंद्र प्रताप सिंह के साथ छतैया गांव में आयोजित राजस्व वसूली शिविर में शामिल थे। उक्त लोग लाठी डंडा लेकर आए और जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। जिससे काफी चोटे आईं, साथी विमलेंद्र प्रताप सिंह के बाएं हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.