बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। बिजली कर्मियों के घरों में चल रहे बिजली के कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। मीटर लगाने वाली टीम व अधिकारियों को इसके लिए काफी विरोध झेलना पड़ा। अधिकांश जगहों से टीम को बिना मीटर लगाए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि कारपोरेशन की ओर से लगभग एक वर्ष पूर्व ही बिजली कर्मियों के घरों पर मीटर लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। एक माह से इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार को चलाए गए अभियान को लेकर आला अधिकारियों पर काफी दबाव था। अधिकारियों का कहना है कि शाम लगभग चार बजे तक 15-20 मीटर लगाए जाने की सूचना मिल रही थी। मीटर लगाने के लिए पांच टीमें बनाई गई थीं। मीटर परीक्षण खंड व वितरण खंड के अधिकारियों की देख-रेख में चलाए गए अभियान में टीमों ने बिजल...