मिर्जापुर, मई 27 -- मिर्जापुर ,संवाददाता। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में चल रहे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी गई नोटिस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) गठित कर दी है। ईओसी का लैंडलाइन नंबर 05442-256357 है। ईओसी चौबीस घंटे संचालित रहेगा। साथ ही अपर जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह को ईओसी का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पुलिस नोडल अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह बनाए गए हैं। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनीष कुमार व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.