मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बिजली के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को विद्युत संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर के फतहा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन और सभा की। सभा में संघर्ष समिति के वक्ताओं ने कहा कि 24 मार्च को मेरठ में और 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महापंचायत का आह्वान किया गया है। बिजली के निजीकरण के लिए ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने की पूरी प्रक्रिया को अवैधानिक करार देते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की वक्ताओं ने की है। साथ ही बिजली के निजीकरण की सारी प्रक्रिया अवैधानिक करार दिया। कहा कि अवैधानिक प्रक्रिया अपनाने के चलते बिजली कर्मचारियों में भारी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभा में यह भी आरोप लगाया कि ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की टेक्निकल नीलामी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.