फरीदाबाद, जनवरी 9 -- पलवल,संवाददाता। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली कर्मी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हथीन थाना क्षेत्र के मंडोली गांव निवासी रागनी ने दी शिकायत में बताया की उसे बिजली का मीटर लगवाना था। जिसकी एवज में बिजली विभाग का एएलएम गणेश कुमार उनसे रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी है कि गणेश कुमार ने 22 दिसंबर को 2500 रुपये पहले ही ले लिए थे और 7 जनवरी को बाकी 75 सौ रुपये की मांग कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर ली इसे एसीबी को सबूत के तौर पर सौंपा। शिकायत के आधार पर मामले में करवाई की और आरोपी को शिकायतकर्ता के घर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सोहनलाल ने बताया कि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को...