गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने गुरुवार को बक्शीपर खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मियों ने कहा कि यदि इलेक्ट्रिसिटी बिल पारित करने के लिए एकतरफा कार्यवाही की गई तो बिजली कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिये तैयार हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने संसद के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 पारित कराने के पहले 12 जनवरी को सभी स्टेक होल्डर्स से बात करने के लिए बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संगठनों को बुलाया है। बैठक में बिजली कर्मियों के एतराज के बिंदुओं पर यदि कोई सार्थक चर्चा नहीं होती तो बिजली कर्मी बिल पारित करने की किसी भी एकतरफा कार्यवाही के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिये तैयार हैं। इस दौरान संघर्ष समिति के पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.