मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- तितावी थाना क्षेत्र के मुकंदपुर बिजलीघर में कर्मचारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे से उसके परिजनों में कोहराम मच हुआ है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी शुभम तितावी थाना क्षेत्र में मुंकदपुर स्थित बिजली घर पर नौकरी कर रहा था। शनिवार देर रात उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका शव खून से लतपथ पडा मिला। सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। तितावी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बिजली कर्मचारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुभम के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत क...