गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। बिजली निगम के कर्मचारी अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के एप की जानकारी देंगे साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड और इंस्टॉल करवाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को उपभोग की गई बिजली की जानकारी और बिल जमा करने या प्रीपेड मीटर को रिर्चाज करने के लिए बिजली कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से उपभोक्ता बिजली की खपत, मौजूदा बिल, पिछले बिलों का रिकॉर्ड, भुगतान की स्थिति और अंतिम तिथि जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता किसी भी समय एप खोलकर अपनी बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं और तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। बिजली निगम की ओर से इस सुविधा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अभियंता वितरण आशुतोष श्रीवास्तव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.