रुडकी, फरवरी 16 -- एक युवक ने घर का बिजली मीटर उतारकर दूसरे मकान में लगा दिया तथा वहां नए कनेक्शन का आवेदन कर दिया। ऊर्जा निगम ने कनेक्शन दिया, तो खुद ही एक मकान पर दो कनेक्शन की शिकायत कर दी। पता चलने पर निगम के अधिकारियों ने नया कनेक्शन रद् कर दिया। इसके बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुड़ी भगवानपुर में अमन कुमार पुत्र हरफूल के पुराने मकान में बहुत पहले से बिजली का कनेक्शन है। इससे थोड़ी दूरी पर अमन का दूसरा मकान भी है। पिछले दिनों अमन ने पुराने मकान का बिजली का मीटर खुद ही उतारा और सड़क पार दूसरे मकान में जाकर लगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.