देहरादून, फरवरी 16 -- लक्सर। युवक ने घर का बिजली मीटर उतारकर दूसरे मकान में लगा दिया, तथा वहां नए कनेक्शन का आवेदन कर दिया। विभाग ने कनेक्शन दिया, तो खुद ही एक मकान पर 2 कनेक्शन की शिकायत कर दी। पता चलने पर विभाग ने नया कनेक्शन रद कर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर के कुड़ी भगवानपुर में अमन कुमार पुत्र हरफूल के पुराने मकान में बहुत पहले से बिजली का कनेक्शन है। इससे थोड़ी दूरी पर अमन का दूसरा मकान भी है। पिछले दिनों अमन ने पुराने मकान का बिजली का मीटर खुद ही उतारा और सड़क पार दूसरे मकान में जाकर लगा दिया। इसके बाद उसने पुराने मकान में नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया, जिस पर विभाग ने प्रक्रिया पूरी करके वहां कनेक्शन आवंटित करते हुए नया मीटर लगा दिया। बाद में उसने बिजली कर्मचारियों को फंसाने के लिए खुद ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.