मऊ, जनवरी 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत कल्याणपुर में बुधवार की दोपहर बिजली चेकिंग के नाम पर घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता करने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली अंतर्गत कल्याणपुर निवासी सुनील कुमार ने प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे वह गांव में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान सात की संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली चेकिंग के नाम पर जबरदस्ती घर में घुस गए। मेरी बहन ने उन्हें मना किया कि महिला अंदर स्नान कर रही है, लेकिन फिर भी वह नहीं माने। उक्त कर्मचारियों द्वारा बिजली चेकिंग के नाम पर महिला से अभद्रता की गई। सूचना पाकर जब मैं मौके पर पहुंचा तो उक्त कर्मचारियों द्वारा मेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.