प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- बिजली संविदाकर्मियों की छटनी और विभागीय कर्मियों के घरों पर मीटर लगाने के आदेश के खिलाफ सोमवार को बिजलीकर्मियों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर शिवम रंजन, संदीप प्रजापति, रामेंद्र पांडेय, पीएन मिश्र, जवाहरलाल विश्वकर्मा, वीसी उपाध्याय, बीके पांडेय, विनय चौरसिया और जूनियर इंजीनियर संगठन से इंजीनियर शिव ब्रत, दिव्येश सविता आदि ने कहा कि ट्रांसफर स्कीम 2000 के समझौते में स्पष्ट किया गया था कि बिजली कर्मियों एवं पेंशनर को पूर्व में जो सुविधा राज्य विद्युत परिषद के समय दी जा रही थी, वह सभी सुविधाएं विघटन के पश्चात मिलती रहेंगी। इसका गजट नोटिफिकेशन भी है, लेकिन अब जबरदस्ती मीटर लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर संविदाकर्मियों की छटनी भी की जा रह...